Students can Download 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers, Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers

समय : ३ घंटे १५ मिनट]
कुल अंक : १००

सूचना :

  • सभी प्रश्नों के उत्तर हिन्दी भाषा तथा देवनागरी लिपि में लिखना आवश्यक है।
  • प्रश्नों की क्रमसंख्या लिखना अनिवार्य है।

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 1.
मुगदर की जोड़ी किसने बनवा दी थी?

प्रश्न 2.
‘मूकनायक’ पत्रिका के संपादक कौन थे?

प्रश्न 3.
ई.सी.जी. के बाद क्या करवाने के लिए सलाह देते हैं?

प्रश्न 4.
तुंगनाथ शिखर कितने फुट उँचा है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 5.
लेखक के पास पहुंचे हुए उम्मीदवार किस डिवीजन में पास है?

प्रश्न 6.
संस्कृति का अमिट भंडार किसमें भरा हुआ है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
भारत का पुनरुत्थान कैसे होगा?

प्रश्न 8.
निंदा की प्रवृत्ति कैसे बढ़ती जाती है?

प्रश्न 9.
अंबेडकर जी के बाल्य जीवन का परिचय दीजिए।

प्रश्न 10.
दिल का दौरा पड़ने पर प्राथमिक उपचार के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?

प्रश्न 11.
पूर्वजों के बारे में हमें कैसी भावना रखनी चाहिए?

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (1 × 4 = 4)

प्रश्न 12.
तुम तो ईश्वर के संतान हो, अमर आनंद के भागी हो, पवित्र और पूर्ण आत्मा हो।

प्रश्न 13.
अभागी मरती भी नहीं।

KSEEB Solutions

प्रश्न 14.
हमारे लिए हर दरवाजा बंद है।

प्रश्न 15.
इसका चेहरा कह रहा है कि यह होश में है।

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 16.
‘मैंके के सामने हम लोगों को कुछ समझती ही नहीं।’

प्रश्न 17.
‘तुम नयी अम्मा को पुरानी अम्मा क्यों नहीं कहती, फिर वे न नयी रहेंगी और न डाँटेगी।’

प्रश्न 18.
‘हम हरगिज नहीं मानते कि कागज की तीन लकीरों के कारण हम लोग नालायक हैं।’

प्रश्न 19.
‘सन्निपात है वैद्य परमानन्द को और स्नायुरोग है प्रोफेसर पांडुरंग को।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 20.
कबीर के दोनों ओर कौन खड़े हैं?

KSEEB Solutions

प्रश्न 21.
कूडलसंगम देवा के शरणों के अनुभाव से क्या छूट गया?

प्रश्न 22.
कवयित्री ने शैशव प्रभात में क्या देखा?

प्रश्न 23.
दुनिया कैसी है?

प्रश्न 24.
कवि मित्र को देवलोक का कौन सा गीत मानते हैं?

प्रश्न 25.
स्वार्थी संसार क्या याद नहीं रखता है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 26.
रसखान ब्रज में किन रूपों में जन्म लेने की इच्छा प्रकट करते हैं?

प्रश्न 27.
‘कुटिया में राजभवन’ कविता का आशय संक्षेप में लिखिए।

KSEEB Solutions

प्रश्न 28.
कवि मानव ने नवयुवकों को किन बातों से न घबराने की सलाह दी है?

प्रश्न 29.
नारी के शक्ति रूपों का वर्णन कीजिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (4 × 2 = 8)

प्रश्न 30.
तुलसी एहि संसार में, भाँति भाँति के लोग।
सब सो हिल मिल बोलिए, नदी नाव संयोग ॥
अथवा
या देही रो गरब ना करना माटी मा मिल जासी।
यो संसार चहर री बाजी साँझ पड्या उठ जासी ॥

प्रश्न 31.
गुरु हथौड़ा हाथ,
करती बार-बार प्रहार –
सामने तरु-मालिका अट्टालिका, प्राकार।
अथवा
प्रतिभा बोली – “यातना, निरन्तर कष्ट-सहन की ताकत में
मैं बसती हूँ संघर्ष-निरत साधक में, असिधारा-व्रत में।”

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 32.
लल्लू कौन था?

प्रश्न 33.
युवक की अग्रगामिनी कौन थी?

KSEEB Solutions

प्रश्न 34.
सन्तु की पीठ पर क्या पड़ी?

प्रश्न 35.
लक्ष्मीबाई नगर से द्वारका तक के रास्ते में लेखक किन्हें देखते हैं?

प्रश्न 36.
जहाँ चाह होती है, वहाँ क्या बनने लगती हैं?

प्रश्न 37.
मुंशीजी की तबीयत किससे ऊब गई थी?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)

प्रश्न 38.
शराबी ठाकुर सरदारसिंह को कौन-कौन-सी कहानियाँ सुनाता था?

प्रश्न 39.
अंततः पहाड़ी ने तरस खाकर श्मशान से क्या कहा?

प्रश्न 40.
वीरजी की सगाई में जाने की बात सुनकर मंगलसेन की प्रतिक्रिया कैसी थी?

KSEEB Solutions

प्रश्न 41.
दिल्ली में शीत लहर के प्रकोप का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 42.
हेमलता की मौसी ने सिलिया के साथ कैसा बर्ताव किया?

प्रश्न 43.
रामचंद्र का परिचय दीजिए।

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 44.
क) मजदूरों की सभा हो रहा है।
उत्तरः
मजदूरों की सभा हो रही है।

ख) हमने इसको विचार किया है।
उत्तरः
हमने इसका विचार किया है।

ग) मैंने खाना खाना याद था।
उत्तरः
मुझे खाना खाना याद था।

घ) मेरा भाई विद्यालय में प्रवेश हो गया।
उत्तरः
मेरे भाई को विद्यालय में प्रवेश मिल गया।

ङ) गत रविवार वह मुंबई जाएगा।
उत्तरः
गत रविवार वह मुंबई गया था।

KSEEB Solutions

आ) कोष्टक में दिये गये उचित कारक चिन्हों से रिक्त स्थान भरिएः (के, से, का, में, गया) (1 × 5 = 5)

प्रश्न 45.
क) जागना सारी चिंता ………. मूल बन गया।
ख) वह तेजी ……. महानाश की ओर दौड़ पड़ा है।
ग) मेरे बचपन …….. साथी रमेश डॉक्टर है।
घ) चोर मौका पाते ही भाग ………।
ङ) पृथ्वी के गर्भ ……… अमूल्य निधियाँ है।
उत्तरः
क – का; ख – से; ग – के; घ – गया; ङ – में।

इ) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (1 × 4 = 4)

प्रश्न 46.
1) अंक भरना – क) क्रोध करना।
2) आँख दिखाना – ख) थकान की पीड़ा होना।
3) अंग टूटना – ग) प्रसन्नता से रोम रोम खिलना।
4) अंग-अंग मुसकाना – घ) गोद मे भर लेना।
उत्तरः
1 – घ; 2 – क; 3 – ख; 4 – ग।

ई) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (1 × 3 = 3)

प्रश्न 47.
क) माता अपने सब पुत्रों को समान भाव से चाहती थी। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उत्तरः
माता अपने सब पुत्रों को समान भाव से चाहती है।

ख) मनुष्य सभ्यता का निर्माण करेगा। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तरः
मनुष्य ने सभ्यता का निर्माण किया था।

ग) अब उसका ब्याह करना पड़ता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उत्तरः
अब उसका ब्याह करना पड़ेगा।

KSEEB Solutions

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (1 × 2 = 2)

प्रश्न 48.
अध्यापक, कवि।
उत्तरः
अध्यापिका, कवयित्री।

ऊ) अन्य वचन रूप लिखिए: (1 × 2 = 2)

प्रश्न 49.
मुद्रा, सखी।
उत्तरः
मुद्राएँ, सखियाँ।

ए) समानार्थक शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 50.
बिजली, अमृत।
उत्तरः
विद्युत, सुधा।

ऐ) विलोम शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 51.
सगुण, पावन।
उत्तरः
निर्गुण, अपावन/अपवित्र।

KSEEB Solutions

VI. अ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 52.
ईश्वर ने संसार के सारे रहस्य प्रकृति में छिपा कर रख दिये थे। मनुष्य ने अपने परिश्रम और प्रयत्न से उन रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया। यह कहना गलत है कि मनुष्य संसार में आते समय अपना भाग्य लेकर आता है; वास्तव में वह अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है जो वह अपनी मेहनत से बनाता है। प्रकृति मनुष्य के भाग्य से डर कर नहीं बल्कि उसके परिश्रम से हार मानती है। जो लोग भाग्य पर विश्वास करते हैं, वे आलसी हैं। वास्तव में ”वीर और परिश्रमी व्यक्ति अपना भाग्य स्वयं बनाता है।

प्रश्नः

  1. ईश्वर ने संसार के सारे रहस्य किसमें छिपाकर रख दिये थे?
  2. किसने अपने परिश्रम और प्रयत्न से रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया?
  3. प्रकृति किससे हार मानती है?
  4. भाग्य पर विश्वास करनेवाले लोग कैसे होते हैं?
  5. अपने भाग्य का निर्माता कौन है?

उत्तरः

  1. ईश्वर ने संसार के सारे रहस्य प्रकृति में छिपाकर रख दिये थे।
  2. मनुष्य ने अपने परिश्रम और प्रयत्न से रहस्यों से पर्दा उठा दिया।
  3. प्रकृति मनुष्य के परिश्रम से हार मानती है।
  4. भाग्य पर विश्वास करनेवाले लोग आलसी हैं।
  5. परिश्रमी व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है।

आ) पत्र लिखिएः (5 × 1 = 5)

प्रश्न 53.
अपने पिताजी को पत्र लिखकर उन्हें विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर आमंत्रित कीजिए।
अथवा
अपने बैंक प्रबंधक को एक पत्र लिखकर बैंक की कार्य व्यवस्था के बारे में कुछ सुझाव दीजिए।

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 54.
क) 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers img 1
Scorpions are common in the Sahara desert.
उत्तरः
सहारा के रेगिस्तान में बिच्छुओं का होना आम है।

ख) 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers img 2
They like cool places.
उत्तरः
वे शीतल जगह पसंद करते हैं।

KSEEB Solutions

ग) 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers img 3
They are active at night.
उत्तरः
वे रात में सक्रिय होते हैं।

घ) 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers img 4
Their sting is poisonous.
उत्तरः
उनका डंक जहरीला है।

ङ) 1st PUC Hindi Model Question Paper 2 with Answers img 5
Birds have two feathers.
उत्तरः
पक्षियों के दो पंख होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *