You can Download 1st PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण काल परिवर्तन, 1st PUC Hindi Textbook Answers, Karnataka State Board Solutions help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 1st PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण काल परिवर्तन

सूचनानुसार काल बदलिए:

१) वह अपना काम करता है। (भूतकाल में बदलिए)
वह अपना काम करता था।

२) उसने फल खाया। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह फल खाता है।

KSEEB Solutions

३) सुधा हँसती है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
सुधा हँसेगी।

४) सूरदास ने अनेक पद लिखे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
सूरदास अनेक पद लिखते हैं।

५) बालक खा रहा था। (भविष्यत्काल में बदलिए)
बालक खाएगा।

६) कल मेहमान आयेंगे। (भूतकाल में बदलिए)
कल मेहमान आये थे।

७) माताजी मन्दिर जाएँगी। (वर्तमानकाल में बदलिए)।
माताजी मन्दिर जाती हैं।

८) शिकारी शिकार करेगा। (भूतकाल में बदलिए)
शिकारी शिकार करता था।

९) गोपाल दूध का व्यापार करता था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
गोपाल दूध का व्यापार करता है।

१०) पिताजी मैसूर जा रहे हैं। (भूतकाल में बदलिए)
पिताजी मैसूर जा रहे थे।

११) उसने दरवाज़ा खोला। (भविष्यत्काल में बदलिए)
वह दरवाजा खोलेगा।

१२) उसे सम्मानित किया जाएगा। (भूतकाल में बदलिए)
उसे सम्मानित किया गया।

१३) माला गाना गाती है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
माला गाना गाएगी।

१४) नेताजी भाषण देंगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
नेताजी भाषण देते हैं।

१५) कई अनाथालय भी खुलेंगे। (भूतकाल में बदलिए)
कई अनाथालय भी खुले थे।

१६) श्याम काम करेगा। (भूतकाल में बदलिए)
श्याम काम करता था।

१७) उसने करवट बदली। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह करवट बदलता है।

१८) माताजी पत्र लिखेंगी। (भूतकाल में बदलिए)
माताजी पत्र लिखती थीं।

१९) उसने अध्यापक से बात की। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह अध्यापक से बात करता है।

२०) वह अपने विचार व्यक्त करता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
वह अपने विचार व्यक्त करेगा।

२१) सैनिकों ने देश का नाम रोशन किया। (वर्तमानकाल में बदलिए)
सैनिक देश का नाम रोशन करते हैं।

२२) लड़के मैदान में खेल रहे थे। (भविष्यत्काल में बदलिए)
लड़के मैदान में खेलेंगे।

२३) हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
हमारे शिक्षक प्रश्न करते थे।

२४) सीता राम के साथ वन गई थीं। (वर्तमानकाल में बदलिए)
सीता राम के साथ वन जाती हैं।

२५) बूढ़ों को देख युवक हँसते हैं। (भविष्यत्काल में बदलिए)
‘बूढ़ों को देख युवक हँसेंगे।

अतिरिक्त प्रश्नः

1) उसे डाक्टरी सहायता की ज़रूरत है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उसे डाक्टरी सहायता की जरूरत होगी।

2) मैंने कुछ कहा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मैंने कुछ कहा है।

3) मुसाफिर हाथ हटा लेता है। (भूतकाल में बदलिए)
मुसाफिर ने हाथ हटा लिया था।

KSEEB Solutions

4) तीन बजे की फ्लाइट से मेरा भतीजा दुबई जाएगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
तीन बजे की फ्लाइट से मेरा भतीजा दुबई जा रहा है।

5) भाँजी की शादी में मामा का होना ज़रूरी होगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
भाँजी की शादी में मामा का होना जरूरी है।

6) अगली सुबह ड्राइवर मुंबई से पुणे के लिए चल देता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
अगली सुबह ड्राइवर मुंबई से पुणे के लिए चल देगा।

7) मैं आँगन में चिड़ियों के लिए दाने डाल दूंगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मैं आँगन में चिड़ियों के लिए दाने डाल रहा हूँ।

8) वे एक मित्र के घर रुकेंगे। (भूतकाल में बदलिए)
वे एक मित्र के घर रुके थे।

9) लोहिया जी स्पष्ट शब्दों में कहते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
लोहिया जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा था।

10) इसके मस्तक पर भी फूलों का अभिषेक होता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
इसके मस्तक पर भी फूलों का अभिषेक होगा।

11) नागफनी के परिवार की यह दशा हुई। (वर्तमानकाल में बदलिए)
नागफनी के परिवार की यह दशा हो रही है।

12) मैं अन्न ग्रहण नहीं कर रहा हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)
मैं अन्न ग्रहण नहीं करूँगा।

13) नया गीत गाया जाएगा। (भूतकाल में बदलिए)
नया गीत गाया गया था।

14) शिक्षा, सहकारिता और कृषि की आस्थाएँ यहाँ धरती पर लकीरें बनाती हैं। (वर्तमानकाल में बदलिए)
शिक्षा, सहकारिता और कृषि की आस्थाएँ यहाँ धरती पर लकीरें बना रही हैं।

15) पंद्रह वर्षीय शिरीष मेहता एवं उसके अन्य चार साथियों को अंग्रेज गोली से भून देते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
पंद्रह वर्षीय शिरीष मेहता एवं उसके अन्य चार साथियों को अंग्रेजों ने गोली से भून दिया था।

16) इसकी सुंदरता विविधता में ही बसेगी। (वर्तमानकाल में बदलिए)
इसकी सुंदरता विविधता में ही बसती है।

17) आज कल कौन किसकी मानेगा? (वर्तमानकाल में बदलिए)
आज कल कौन किसकी मानता है?

18) लड़कों के तेवर बदलते जाते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
लड़कों के तेवर बदल गये थे।

19) तुम मेरे साथ अच्छा नहीं करती हो। (वर्तमानकाल में बदलिए)
तुम मेरे साथ अच्छा नहीं कर रही हो।

20) मेरी सखी पूरे गाँव में अपना लोहा मनवाती है। (भूतकाल में बदलिए)
मेरी सखी पूरे गाँव में अपना लोहा मनवाती थी।

21) मुन्नी को चिट्ठी लिखवाती हूँ। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मुन्नी को चिट्ठी लिखवा रही हूँ।

22) आप को रोज़ यहाँ देखकर हैरानी हो रही है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
आप को रोज़ यहाँ देखकर हैरानी होगी।

23) उसे हँसते देखकर मेरी हिम्मत बढ़ जाती है। (भूतकाल में बदलिए)
उसे हँसते देखकर मेरी हिम्मत बढ़ गयी थी।

24) विपिन की साँस तेज़-तेज़ चलने लगती है। (भूतकाल में बदलिए)
विपिन की साँस तेज-तेज चलने लगी थी।

25) फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहता हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)
फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहूँगा।

KSEEB Solutions

26) वह बच्ची पंजाबी की प्रसिद्ध कवयित्री अमृता प्रीतम बन जाएगी। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह बच्ची पंजाबी की प्रसिद्ध कवयित्री अमृता प्रीतम बन रही है।

27) लकड़हारा राजकुमारी को देखता है। (भूतकाल में बदलिए)
लकड़हारा राजकुमारी को देखता था।

28) वह सोने की पालकी में बैठती है। (भूतकाल में बदलिए)
वह सोने की पालकी में बैठती थी।

29) मैं उसे चुप कराऊँगी। (भूतकाल में बदलिए)
मैं उसे चुप करा रही थी।

30) ईश्वर बच्चों का कहना मान जाएगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
ईश्वर बच्चों का कहना मान जाता है।

31) तुम्हारा नाम लोगों के पुत्रों से ज्यादा चमकता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
तुम्हारा नाम लोगों के पुत्रों से ज्यादा चमकेगा।

32) अपरिचित चेहरों के बीच में कोई एक चेहरा ढूँढती हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)
अपरिचित चेहरों के बीच में कोई एक चेहरा ढूँढूंगी।

33) रात के वक्त भापाजी के गिरने की आवाज़ आती है। (भूतकाल में बदलिए)
रात के वक्त भापाजी के गिरने की आवाज़ आती थी।

34) हम तो चलेंगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
हम चल रहे हैं।

35) लोग भूख से भी मरे थे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
लोग भूख से भी मर रहे हैं।

36) लंगर रात दिन चलेगा। (अपूर्ण भूतकाल में बदलिए)
लंगर रात दिन चल रहा था।

37) वे छत पर देखने चले जा रहे थे। (भूतकाल में बदलिए)
वे छत पर देखने जा रहे थे।

38) रावी से उसका कल्याण हो गया। (भविष्यत्काल में बदलिए)
रावी से उसका कल्याण हो जायेगा।

39) साहब तो मिनिस्टर साहब को लिखते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
साहब तो मिनिस्टर साहब को लिखते थे।

40) उद्घाटन कार्य वे परसों ही करना चाहेंगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उद्घाटन कार्य वे परसों ही करना चाहते हैं।

41) सबको भी बराबर हिस्सा मिलता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
सबको बराबर हिस्सा मिलेगा।

42) सब लोग अपनी-अपनी राय देंगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
सब लोग अपनी-अपनी राय देते है।

43) हमको भी मेंबर बना लिया जाएगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
हमको भी मेंबर बना लिया है।

44) अपने छोटे भाई से इनके कारनामे सुनता था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
अपने छोटे भाई से इनके कारनामे सुनता है।

45) गर्मियों में बाहर गली में सोना पड़ेगा। (भूतकाल में बदलिए)
गर्मियों में बाहर गली में सोना पड़ा।

46) मैं क्षण भर के लिए रुक जाऊँगा। (भूतकाल में बदलिए)
मैं क्षण भर के लिए रुक गया था।

47) मैंने तुम्हें विश्वास दिलाया। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मैंने तुम्हें विश्वास दिलाया था।

48) तरकारी भी लौकी की ही बन गई। (भविष्यत्काल में बदलिए)
तरकारी भी लौकी की ही बनने वाली हैं।

49) प्रोफेसर साहब यहाँ प्रिंसिपल गिरधारीलाल से मिलने आ रहे थे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
प्रोफेसर साहब यहाँ प्रिंसिपल गिरधारीलाल से मिलने आ रहे हैं।

50) वह तो मैं केवल बात बनाने के लिए कह रहा हूँ। (भूतकाल में बदलिए)
वह तो मैं केवल बात बनाने के लिए कह रहा था।

51) पास देखने से ज्यादा चक्कर आएँगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
पास देखने से ज्यादा चक्कर आते हैं।

KSEEB Solutions

52) मैं आकाश की ओर देखता हूँ। (भूतकाल में बदलिए)
मैं आकाश की ओर देखता था।

53) मुझे प्यार से अपनी गोद में लिए होते हैं। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मुझे प्यार से अपनी गोद में लिए हुए हैं। णाम लिए हुए हा

54) हरेक कदम पहले से भारी हो गया था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
हरेक कदम पहले से भारी हो गया हैं।

55) जीवन और पथ दोनों मेरे सामने आ जाते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
जीवन और पथ दोनों मेरे सामने आ जाते थे।

56) बस में एक यात्री को चक्कर आ जाता है। (भूतकाल में बदलिए)
बस में एक यात्री को चक्कर आ गया था।

57) मैंने चढ़ाई का पाप ही तो काटा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
मैंने चढ़ाई का पाप ही तो काटा है।

58) उसकी प्रेयसी उसे मिली। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उसकी प्रेयसी उसे मिल गयी है।

59) वह भीगता हुआ गया। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह भीगता हुआ जा रहा है।

60) वे आपके घर से भाग गए। (भविष्यत्काल में बदलिए)
वे आपके घर से भागने वाले हैं।

61) वह एक छाता खरीद लेगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
वह एक छाता खरीद रहा है।

62) उधर से एक मोटर चली आती है। (भूतकाल में बदलिए)
उधर से एक मोटर चली आ रही थी।

63) इतने दिन ये कहाँ छिपते हैं? (भूतकाल में बदलिए)
इतने दिन ये कहाँ छिपे हुए थे?

64) मुनीम जी पाँच सौ मन चावल बेच डालेंगे। (भूतकाल में बदलिए)
मुनीम जी ने पाँच सौ मन चावल बेच दिए थे।

65) मैं किस लायक था? (वर्तमानकाल में बदलिए)
मैं किस लायक हूँ?

66) लाला जी माथा ठोक लेते हैं। (भूतकाल में बदलिए)
लाला जी ने माथा ठोक लिया।

67) सारे संसार ने तुमको बुरा कहा था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
सारा संसार तुम्हें बुरा कह रहा है।

68) अब उसका ब्याह करना पड़ता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
अब उसका ब्याह करना पड़ेगा।

KSEEB Solutions

69) खुद हलवा खाता है, हमें रूखी रोटियाँ ही खिलाता है। (भूतकाल में बदलिए)
खुद हलवा खाता था और हमें रूखी रोटियाँ खिलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *