Students can Download 2nd PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers
समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100
सूचना :
- सभी प्रश्नों के उत्तर हिन्दी भाषा तथा देवनागरी लिपि में लिखना आवश्यक है।
- प्रश्नों की क्रम संख्या लिखना अनिवार्य है।
I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)
प्रश्न 1.
सुजान के छोटे बेटे का नाम लिखिए।
प्रश्न 2.
गंगा मैया ने सत्य को क्या कहा है?
प्रश्न 3.
अंग्रेजी-हिन्दी विषयवार शब्दकोश के अधूरे काम को किसने पूरा किया?
प्रश्न 4.
कावेरी नदी पर बाँध किस नाम से मशहूर है?
प्रश्न 5.
भोलाराम ने दरख्वास्त पर क्या नहीं रखा था?
प्रश्न 6.
पुस्तकालय से बाहर निकलते समय अलार्म क्या जताता है?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)
प्रश्न 7.
झूठ की उत्पत्ति और उसके कई रूपों के बारे में लिखिए।
प्रश्न 8.
शामनाथ और उनकी धर्मपत्नी माँ को लेकर क्यों चिंतित थे?
प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या की प्रसिद्धि तथा पदोन्नति देखकर कुछ इंजीनियर क्यों जलते थे?
प्रश्न 10.
समाज में कौन-कौन सी समस्याएँ बढ़ रही हैं? संक्षेप में लिखिए।
प्रश्न 11.
जापान के रेलवे स्टेशन और रेल-यात्रा के बारे में लेखिका क्या कहती हैं?
II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)
प्रश्न 12.
“बाबा इतना मुझसे उठ न सकेगा।”
प्रश्न 13.
“आई एम रिअली प्राउड ऑफ़ यू।”
प्रश्न 14.
“सच? मुझे गाँव के लोग बहुत पसंद हैं।”
प्रश्न 15.
“गरीबी की बीमारी थी।”
आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)
प्रश्न 16.
“इसलिए हमारा यह धर्म है कि हमारी आत्मा हमें जो कहे, उसके अनुसार हम करें।’
प्रश्न 17.
“यह लड़की मुझे कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रखेगी।”
प्रश्न 18.
“साधु-सन्तों की वीणा से तो और अच्छे स्वर निकलते हैं।”
प्रश्न 19.
“अब तक जिस घर में राज्य किया, उसी घर में पराधीन बनकर वह नहीं रह सकता।”
III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)
प्रश्न 20.
रहीम किसे बावरी कहते हैं?
प्रश्न 21.
अंग-अंग में किसकी सुगंध समा गई है?
प्रश्न 22.
बेटी किन्हें गहने मानती है?
प्रश्न 23.
कवि नरेन्द्र शर्मा ने किसे अधिक अपावन कहा है?
प्रश्न 24.
वृक्ष का शरीर किससे बना है?
प्रश्न 25.
दीवार किसकी तरह हिलने लगी?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2 × 3 = 6)
प्रश्न 26.
सूरदास ने माखन चोरी प्रसंग का किस प्रकार वर्णन किया है?
प्रश्न 27.
बादल एवं वसन्त ऋतु से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
प्रश्न 28.
बिहार राज्य की भव्यता का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29.
पीडित व्यक्ति की संवेदना को कवि दुष्यन्त कुमार ने किस प्रकार व्यक्त किया है?
इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)
प्रश्न 30.
प्रभु जी तुम दीपक, हम बाती,
जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी तुम मोती, हम धागा,
जैसे सोने मिलत सुहागा ॥
अथवा
समै-समै सुन्दर सबै, रूप कुरूप न कोइ।
मन की रुचि जेती जिते, तित तेती रुचि होइ॥
प्रश्न 31.
युद्धं देहि कहे जब पामर
दे न दुहाई पीठ फेर कर;
या तो जीत प्रीति के बल पर
या तेरा पद चूमे तस्कर।
अथवा
धूप में, बारिश में,
गर्मी में, सर्दी में,
हमेशा चौकन्ना
अपनी ख़ाकी वर्दी में।
IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)
प्रश्न 32.
मूलराज के मँझले बेटे का नाम लिखिए।
प्रश्न 33.
व्यक्ति किन गुणों से बड़ा होता है?
प्रश्न 34.
कवि किस पर शासन करता है?
प्रश्न 35.
प्रेम के बिना किसका मूल्य नहीं है?
प्रश्न 36.
भारवि के अनुसार जीवन का सबसे बड़ा अपराध क्या है?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2 × 5 = 10)
प्रश्न 37.
दादा जी की क्या आकांक्षा थी?
अथवा
बेला की चारित्रिक विशेषताओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
प्रश्न 38.
शास्त्रार्थ में पंडितों को हराते देख पिता ने भारवि के बारे में क्या सोचा?
अथवा
भारती और सुशीला के वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखिए।
V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)
प्रश्न 39.
i) मेरा प्राण बेचैन है।
ii) कोयल डाली में बैठी है।
iii) आज तक मैं धोखा नहीं खाया।
iv) तुम तुम्हारे घर जाओ।
उत्तरः
i) मेरे प्राण बेचैन है।
ii) कोयल डाली पर बैठी है।
iii) आज तक मैंने धोखा नहीं खाया।
iv) तुम अपने घर जाओ।
आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (4 × 1 = 4)
(भला, सज्जन, प्रकाश, सार्थक)
प्रश्न 40.
- चारों ओर ………….. फैला हुआ है।
- आप …………… तो जग भला।
- सदैव ……………. शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
- …………….. सदैव सम्मानित होते हैं।
उत्तरः
- प्रकाश
- भला
- सार्थक
- सज्जन
इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)
प्रश्न 41.
- वह मुझे नागपुर बुला रहा है। (भूतकाल में बदलिए)
- सिद्धार्थ ने कविता लिखी। (वर्तमानकाल में बदलिए)
- रमेश मैदान में खेल रहा है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उत्तरः
- वह मुझे नागपुर बुला रहा था।
- सिद्धार्थ कविता लिखता है।
- रमेश मैदान में खेलेगा / खेलनेवाला है।
ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (4 × 1 = 4)
प्रश्न 42.
i) शर्म से पानी-पानी होना a) याचना करना
ii) हाथ फैलाना b) किसी का अपमान करना
iii) टोपी उछालना c) आलिंगन करना
iv) गले से लगाना d) बहुत लज्जित होना
उत्तरः
i – d, ii – a, iii – b, iv – c.
उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)
प्रश्न 43.
- तपस्वी
- शिक्षक
- विद्वान
उत्तरः
- तपस्विनी
- शिक्षिका
- विदुषी।
ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)
प्रश्न 44.
- हिंसा करने वाला।
- घूमने फिरने वाला।
- जो साथ पढ़ता हो।
उत्तरः
- हिंसक
- घुमक्कड़ (घुमंतु)
- सहपाठी।
ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)
प्रश्न 45.
- स्वार्थ
- उम्र।
उत्तरः
- निः + स्वार्थ = निःस्वार्थ।
- ता + उम्र = ताउम्र
ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिएः (2 × 1 = 2)
प्रश्न 46.
- दक्षिणी
- सामाजिक
उत्तरः
- दक्षिण + ई = दक्षिणी।
- समाज + इक = सामाजिक
VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)
प्रश्न 47.
i) दूरदर्शन।
ii) प्रदूषण की समस्या।
iii) स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम।
अथवा
अपने मित्र को नववर्ष की शुभकामना देते हुए पत्र लिखिए।
आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (5 × 1 = 5)
प्रश्न 48.
मित्रता अनमोल धन है। इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। हीरे-मोती या सोने-चाँदी से भी नहीं। मैत्री की महिमा बहुत बड़ी है। सच्चा मित्र सुख और दुख में समान भाव से मैत्री निभाता है। जो केवल सुख में साथ होता है, उसे सच्चा मित्र नहीं कहा जा सकता। साथ-साथ खाना-पीना, सैर, पिकनिक का आनंद लेना सच्ची मित्रता का लक्षण नहीं। सच्ची मित्रता की बस एक पहचान है और वह है – विचारों की एकता। विचारों की एकता ही इसे दिनोंदिन प्रगाढ़ करती है। सच्चा मित्र बड़ा महत्वपूर्ण होता है। जहाँ चाह न लगे, वही बाँह बढ़ाकर उबार लेता है। मित्रता करना तो आसान है, लेकिन निभाना बहुत ही मुश्किल। आज मित्रता का दुरुपयोग होने लगा है। लोग अपने सीमित स्वार्थों की लिए मित्रता का ढोंग रचते हैं। मित्रता जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव है। यह एक ऐसा मोती है, जिसे गहरे सागर में डूबकर ही पाया जा सकता है। मित्रता की कीमत केवल मित्रता ही है। सच्ची मित्रता जीवन का वरदान है। सच्चा मित्र मनुष्य की सोई किस्मत को जगा सकता है और भटके को सही राह दिखा सकता है।
प्रश्न:
- कौन सुख और दुख में समान भाव से मैत्री निभाता है?
- मित्रता की क्या पहचान है?
- क्या मित्रता निभाना आसान है?
- मित्रता की प्राप्ति किस प्रकार हो सकती है?
- सच्चा मित्र किसको सही राह दिखा सकता है?
इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)
प्रश्न 49.