Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2016, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2016

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
कौन द्वार पर आकर चिल्लाने लगा?

प्रश्न 2.
माँ के चेहरे पर क्या थी?

प्रश्न 3.
पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटी कौन है?

प्रश्न 4.
किस नदी में भयंकर बाढ़ आती थी?

KSEEB Solutions

प्रश्न 5.
भोलाराम का जीव किसे चकमा दे गया?

प्रश्न 6.
जापान का गुणधर्म क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
मनुष्य का परम धर्म क्या है? उसकी रक्षा कैसे करनी चाहिए?

प्रश्न 8.
प्रदूषण के संबंध में गंगा मैया ने क्या कहा है?

प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या की शिक्षा के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
चीफ़ और माँ की पहली मुलाकात का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 11.
‘तोदायजी मंदिर’ का वर्णन कीजिए।

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
‘दिन भर एक न एक खुचड़ निकालते रहते हैं।’

KSEEB Solutions

प्रश्न 13.
‘यू हैव मिस्ड समथिंग ।’

प्रश्न 14.
‘माँ का क्या होगा?’

प्रश्न 15.
‘क्यों धर्मराज, कैसे चिन्तित बैठे हैं?’

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
‘आदमी को चाहिए कि जैसा समय देखे वैसा काम करे।’

प्रश्न 17.
‘इसलिए हमारा यह धर्म है कि हमारी आत्मा हमें जो कहे, उसके अनुसार हम करें।’

प्रश्न 18.
‘वे बोलते जा रहे थे और पिताजी के चेहरे का संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदलता जा रहा था।’

प्रश्न 19.
‘साधु-सन्तों की वीणा से तो और अच्छे स्वर निकलते हैं।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
चकोर पक्षी किसे देखता रहता है?

प्रश्न 21.
रहीम किसे धन्य मानते हैं?

प्रश्न 22.
बेटी सजने-धजने से क्या महसूस करती है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 23.
कवि नरेंद्र शर्मा ने किसे अधिक अपावन कहा है?

प्रश्न 24.
कवि ने बूढ़ा चौकीदार किसे कहा है?

प्रश्न 25.
पीड़ित व्यक्ति को किस प्रकार चलना चाहिए?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2 × 3 = 6)

प्रश्न 26.
श्रीकृष्ण के रूप सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 27.
कवयित्री अमरों के लोक को क्यों ठुकरा देती हैं?

प्रश्न 28.
‘गहने’ कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 29.
पंजाब केसरी की महत्ता प्रकट कीजिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

प्रश्न 30.
अब कैसे छूटै राम रट लागी।
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी।
अथवा
अति अगाधु, अति औथरौ, नदी, कूप, सरु, बाइ।
सो ताकौ सागरु जहाँ, जाकी प्यास बुझाइ॥

प्रश्न 31.
युद्धं देहि कहे जब पामर
दे न दुहाई पीठ फेर कर;
या तो जीत प्रीति के बल पर
या तेरा पद चूमे तस्कर।
अथवा
दरअसल शुरु से ही था हमारे अंदेशों में
कहीं एक जानी दुश्मन
कि घर को बचाना है लुटेरों से
शहर को बचाना है नादिरों से
देश को बचाना है, देश के दुश्मनों से।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
मूलराज के मँझले बेटे का नाम लिखिए|

प्रश्न 33.
बरगद का पेड़ किन लोगों ने उखाड़ दिया?

प्रश्न 34.
व्यक्ति किन गुणों से बड़ा होता है?

प्रश्न 35.
भारवी की माँ का नाम क्या है?

प्रश्न 36.
सुशीला किस के लिए बेचैन है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
इन्दु को अपनी भाभी बेला पर क्यों क्रोध आया?
अथवा
बेला की चारित्रिक विशेषताओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

KSEEB Solutions

प्रश्न 38.
ग्लानि और जीवन के संबंध में श्रीधर के क्या विचार हैं?
अथवा
भारवि ने अपने पिता से किस प्रकार का दण्ड चाहा और उसे क्या दण्ड मिला?

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.
i) सुजान एक पक्का कुँआ बनवाया।
ii) उसके हाथ काँप रही थी।
iii) मन में ऐसा शक्ति है।
iv) तुम तुम्हारे धर्म का पालन करो।
उत्तरः
i) सुजान ने एक पक्का कुँआ बनवाया।
ii) उसके हाथ काँप रहे थे।
iii) मन में ऐसी शक्ति है।
iv) तुम अपने धर्म का पालन करो।

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (से, की, का, को) (4 × 1 = 4)

प्रश्न 40.
i) चैत …………… महीना था।
ii) जो खर्च करता है, उसी …………… देता है।
iii) अब इन व्यापारों …………… उसे घृणा होती थी।
iv) तुम्हारे बेटों …………… तो कमाई है।
उत्तरः
i) का
ii) को
iii) से
iv) की।

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 41.
i) शंकर गाड़ी में नारियल भर कर लाता है। (भूतकाल में बदलिए)
ii) झूठे से सभी घृणा करते हैं। (भविष्यत्काल में बदलिए)
iii) सेवा करने से चरित्र बनता था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उत्तरः
i) शंकर गाड़ी में नारियल भर कर लाता था।
ii) झूठे से सभी घृणा करेंगे।
iii) सेवा करने से चरित्र बनता है।

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिएः (4 × 1 = 4)

प्रश्न 42.
i) खिल्ली उड़ाना a) मेहनत से बचना
ii) तारे गिनना b) हँसी उड़ाना
iii) आँखों का तारा c) प्रतीक्षा करना
iv) जी चुराना d) बहुत प्यारा
उत्तरः
i – b; ii – c; iii – d; iv – a.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.
i) सम्राट
ii) वर
iii) मोर।
उत्तरः
i) सम्राज्ञी
ii) वधु
iii) मोरनी।

ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.
i) जिसे जीता न जा सके।
ii) जो साथ पढ़ता हो।
iii) जो परिचित न हो।
उत्तरः
i) अजेय;
ii) सहपाठी;
iii) अपरिचित।

KSEEB Solutions

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2× 1 = 2)

प्रश्न 45.
i) क्रमण
ii) रूप।
उत्तरः
i) क्रमण = आ + क्रमण = आक्रमण।
ii) रूप = स्व + रूप = स्वरूप।

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.
i) सत्यता
ii) आवश्यकता।
उत्तर:
i) सत्यता = सत्य + ता।
ii) आवश्यकता = आवश्यक + ता।

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

प्रश्न 47.
i) आपका प्रिय कवि।
ii) राष्ट्रीयता।
iii) पुस्तकालय।
अथवा
परीक्षा में सफल होने पर बधाई देते हुए अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परम्परा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय गायन-वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते थे। अपने मजहब के प्रात अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार थी। वे जब भी काशी से बाहर रहते तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते, थोड़ी देर ही सही, मगर उसी ओर शहनाई का प्याला धुमा दिया जाता और भीतर की आस्था रीड़ के माध्यम से बजती थी। खाँ साहब की एक रीड 15 से 20 मिनट के अंदर गीली हो जाती थी, तब वे दूसरी रीड का इस्तेमाल कर लिया करते थे।
प्रश्न:
i) काशी की प्राचीन एवं अद्भुत परम्परा क्या है?
ii) संकटमोचन मंदिर कहाँ पर स्थित है?
ii) बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा किसके प्रति अपार थी?
iv) उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य को बजाते थे?
v) खाँ साहब की एक रीड कितने समय में गीली हो जाती थी?

KSEEB Solutions

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2016 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *