Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2018, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2018

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
भिक्षुक के गाँव का नाम लिखिए।

प्रश्न 2.
गंगा मैया ने सत्य को क्या कहा है?

प्रश्न 3.
पिताजी का आग्रह क्या था?

प्रश्न 4.
विश्वेश्वरय्या की मृत्यु कब हुई?

KSEEB Solutions

प्रश्न 5.
भोलाराम ने दरख्वास्त पर क्या नहीं रखा था?

प्रश्न 6.
लेखिका जापान किस हेतु गई थी?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
‘कर्तव्य पालन और सत्यता के बीच घनिष्ट सम्बंध हैं।’ कैसे? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 8.
समाज में कौन-कौन सी समस्याएँ बढ़ रही हैं?

प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या के बाल्य जीवन के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
बरामदे में पहुँचते ही श्यामनाथ क्यों ठिठक गये?

प्रश्न 11.
जापान में हिन्दी के प्रभाव-प्रसार पर टिप्पणी लिखिए।

अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
“धरम के काम में मीन-मेष निकालना अच्छा नहीं।”

प्रश्न 13.
“हमारे-आपके घरों की लड़कियों को शोभा देता है, यह सब?”

KSEEB Solutions

प्रश्न 14.
“आज तुम खाना जल्दी खा लेना।”

प्रश्न 15.
“महाराज, मेरी सावधानी में बिलकुल कसर नहीं थी।”

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
“अब तक जिस घर में राज्य किया, उसी घर में पराधीन बनकर नहीं रह सकता।”

प्रश्न 17.
“जिधर देखो उधर कर्त्तव्य ही कर्त्तव्य देख पड़ते हैं।”

प्रश्न 18.
“क्या पिताजी को इस बात का बिलकुल भी अहसास नहीं था कि इन दोनों का रास्ता ही टकराहट का है?”

प्रश्न 19.
“पेंशन का ऑर्डर आ गया।”

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
रैदास अपने आपको किसका सेवक मानते हैं?

प्रश्न 21.
चिता किसे जलाती है?

प्रश्न 22.
माँ और बेटी एक दूसरे के लिए क्या बनते हैं?

KSEEB Solutions

प्रश्न 23.
कौन राह रोकता है?

प्रश्न 24.
सूखी डाल कैसी है?

प्रश्न 25.
कवि दुष्यन्त कुमार के अनुसार जनता की पीड़ा किसके समान है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 26.
गोपिकाएँ अपने आपको क्यों भाग्यशालिनी समझती हैं?

प्रश्न 27.
जीवन की सार्थकता किसमें है?

प्रश्न 28.
‘गहने’ कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है?

प्रश्न 29.
बिहार राज्य की भव्यता का वर्णन कीजिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

प्रश्न 30.
अब कैसे छूट राम रट लागी।
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी।
अथवा
कनक कनक तैं सौगुनी, मादकता अधिकाइ।
उहिं खाएं बौराइ, इहिं पाएं ही बौराइ॥

KSEEB Solutions

प्रश्न 31.
ले-देकर जीना क्या जीना?
कब तक गम के आँसू पीना?
मानवता ने सींचा तुझको
बहा युगों तक खून-पसीना।
अथवा
दरअसल शुरू से ही था हमारे अंदेशो में
कहीं एक जानी दुश्मन
कि घर को बचाना है लुटेरों से
शहर को बचाना है नादिरों से
देश को बचाना है देश के दुश्मनों से।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
नौकरों से काम लेने के लिए क्या होनी चाहिए?

प्रश्न 33.
‘सूखी डाली’ के एकांकीकार का नाम लिखिए।

प्रश्न 34.
दादा जी किसके हक में हैं?

प्रश्न 35.
पिता ने भारवि की किन शब्दों में ताड़ना की?

प्रश्न 36.
भारवि किस महाकाव्य की रचना कर महाकवि भारवि बनें?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
दादाजी के ‘बडप्पन’ के सम्बंध में क्या विचार थे?
अथवा
बेला ने भावावेश में रूंधे हुए कण्ठ से दादाजी से क्या कहा?

KSEEB Solutions

प्रश्न 38.
भारवि से सम्बंधित माता-पिता के बीच होनेवाले प्रारंभिक संवाद का सार लिखिए।
अथवा
महाकवि भारवि का चरित्र चित्रण कीजिए।

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.
i) तुम तुम्हारे धर्म का पालन करो।
ii) उसके हाथ काँप रही थी।
iii) सुमन माधव का पुत्री है।
iv) बाजार गये है पिताजी।
उत्तरः
i) तुम अपने धर्म का पालन करो।
ii) उसके हाथ काँप रहे थे।
iii) सुमन माधव की पुत्री है।
iv) पिताजी बाजार गए हैं।

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (4 × 1 = 4)
(से, को, ने, में)

प्रश्न 40.
i) जो खर्च करता है, उसी ………… देता है।
ii) अब इन व्यापारों …………… उसे घृणा होती थी।
iii) बेंगलूरु …………… खर्च चलाना मुश्किल था।
iv) पंछी …………… पिंजरा खाली किया।
उत्तरः
i) को
ii) से
iii) में
iv) ने।

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 41.
i) गोविन्द फल खाता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
ii) अशोक ने पाठ पढ़ा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
iii) असली झगड़ा कुर्सी का है। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तर:
i) गोविन्द फल खायेगा।
ii) अशोक पाठ पढ़ता है।
ii) असली झगड़ा कुर्सी का था।

KSEEB Solutions

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिएः (4 × 1 = 4)

प्रश्न 42.
i) पोल खुलना a) रक्षा करना
ii) ढाढ़स बाँधना b) रहस्य प्रकट होना
iii) तार देना c) चकित होकर देखना
iv) आँखे फाडे देखना d) हिम्मत बढ़ाना
उत्तरः
i – b, ii – d, iii – a, iv – c.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.
i) मालिक
ii) साधु
iii) पुजारी।
उत्तरः
i) मालकिन
ii) साध्वी
iii) पुजारिन।

ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.
i) जिसका आदि न हो।
ii) नीति जाननेवाला।।
iii) जो जन्म से अंधा हो।
उत्तरः
i) अनादि
ii) नीतिज्ञ
iii) जन्मान्ध।

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)

प्रश्न 45.
i) तिथि।
ii) नायक।
उत्तरः
i) तिथि = अ + तिथि = अतिथि।
ii) नायक = वि + नायक = विनायक।

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.
i) राष्ट्रीय।
ii) स्वच्छता।
उत्तर:
i) राष्ट्रीय = राष्ट्र + ईय।
ii) स्वच्छता = स्वच्छ + ता।

KSEEB Solutions

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

प्रश्न 47.
i) a) मनोरंजन के आधुनिक साधन ।
b) समय का सदुपयोग।
c) स्वच्छता अभियान।
अथवा
ii) छात्रावास से अपने पिता को एक पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
भारत विश्व सभ्यता का जनक है, क्योंकि इसकी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता है। प्रलय के बाद सर्वप्रथम भारत भूमि पर ही मनु द्वारा सृष्टि की रचना हुई। धरती का स्वर्ग तथा अनेक ऋषि-मुनियों, देवताओं और महापुरुषों की पुण्य भूमि भारत पर स्वयं भगवान राम और कृष्ण ने अवतार लेकर इसकी मिट्टी को तिलक करने योग्य बना दिया। दुनिया की अनेक संस्कृतियाँ मिट गई परंतु भारत की संस्कृति आज भी जीवित है। अपने ऐश्वर्य और समृद्धि के कारण यह ‘सोने की चिड़िया’ कहलाया। सभी प्रकार की कलाओं और विद्याओं का शुभारंभ इसी धरती पर हुआ। तथा मोक्ष का मूलमंत्र भी सर्व प्रथम इसी धरती के लोगों के हाथ लगा जिसे संपूर्ण विश्व में फैलाकर भारत ‘विश्वगुरु’ कहलाया। आज भारत ने हर क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। इसलिए हम गर्व से कहेंगे ‘मेरा भारत महान है’।
प्रश्नः
i) भारत को किसका जनक कहा जाता है?
ii) प्रलय के बाद किसकी रचना हो गई?
iii) धरती को स्वर्ग और मिट्टी को तिलक के योग्य किस-किसने बनाया?
iv) किसके कारण भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है?
v) किसका शुभारंभ भारत भूमि पर हुआ है?

KSEEB Solutions

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2018 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *