You can Download भारतीय त्योहार Questions and Answers Pdf, Notes, Summary Class 8 Hindi Karnataka State Board Solutions to help you to revise the complete Syllabus and score more marks in your examinations.

भारतीय त्योहार Questions and Answers, Notes, Summary

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
महाभारत में भीष्म पितामह किस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे ?
उत्तरः
उत्तरायण पुण्यकाल, जिस दिन सूर्य मकर राशी में प्रवेश करता है, उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

प्रश्न 2.
बैसाखी त्योहार कहाँ मनाया जाता है ?
उत्तरः
बैसाखी त्योहार पंजाब में मनाया जाता है।

प्रश्न 3.
केरल में किस त्योहार को नववर्ष का सूचक माना जाता है ?
उत्तरः
केरल में ‘विशु’ त्योहार को नव वर्ष का सूचक माना जाता है।

प्रश्न 4.
कैरल्स किसे कहते हैं?
उत्तरः
क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघर में गाये जाने वाले गीतों को कैरल्स कहते हैं।

प्रश्न 5.
कैण्डीज़, फल और छोटे तोहफों से किसको सजाया जाता है ?
उत्तरः
कैण्डीज़, फल और छोटे तोहफों से क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है।

प्रश्न 6.
रमजान के दिन मुसलमान बंधु कहाँ जाते हैं ?
उत्तर:
रमजान के दिन मुसलमान बंधु मसजिद जाते हैं।

प्रश्न 7.
रमजान त्योहार किसका प्रतीक है ?
उत्तरः
रमज़ान त्योहार भाईचारे की भावना और आपसी बंधुत्व का प्रतीक है।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
मकर संक्रांति त्योहार कब और कैसे मनाया जाता है?
उत्तरः
मकर संक्रांति का त्योहार जनवरी महीने में मनाया जाता है। इसे फसल की कटाई का त्योहार भी कहते हैं। सुख संपत्ति के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर-राशि में प्रवेश करता है।

प्रश्न 2.
पंजाबी लोग बैसाखी त्योहार कैसे मनाते हैं ?
उत्तरः
पंजाब में बैसाखी त्योहार मनाते है। इसे नये साल का प्रारंभ मानते है। नई फसल का त्योहार भी माना जाता है। खेत हरे-भरे दिखाई देते हैं। किसान रबी की फसल काटने के लिए तैयार रहते हैं। किसान खुशी से भर जाते हैं। सब मिलकर भांगड़ा और गिद्ध नृत्य करते हैं। इस दिन सभी लोग परंपरागत वस्त्र पहनते हैं। ताजे गेहूँ के आटे की रोटी, देशी घी और गुड़ खाते हैं। उत्सवाग्नि जलाकर उसके चारों ओर नाचते हैं। इस तरह पंजाबी लोग बड़े धूमधाम से बैसाखी त्योहार मनाते हैं।

प्रश्न 3.
कनि किसे कहते हैं?
उत्तरः
अक्षत, नये वस्त्र, ताम्बुल पत्र, सुपारी, दर्पण, फूल, सिक्का आदि समृद्धि के सूचक पदार्थों को कांस के बर्तन में रखा जाता है, जिसे कर्नी कहते हैं।

प्रश्न 4.
क्रिसमस पेड़ को सजाने की परंपरा कैसे आई ?
उत्तरः
एक बार महारानी विक्टोरिया के पति राजकुमार एलबर्ट ने अपने महल, विंडसर कैसल में कैण्डीज, फल और छोटे तोहफों से एक बहुत बड़े क्रिसमस ट्री को सजाया था तब से यह परंपरा चल पड़ी।

प्रश्न 5.
रोजा कैसे रखा जाता है?
उत्तरः
रमजान मुसलमानों का पवित्र त्योहार है। इस अवसर पर मुसलमान तीस दिन का ‘रोजा’ रखते हैं। ‘रोजा’ का मतलब है कि सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद ही खाना खाया जाता है। यही रोजा रखने का तरीका है। 30 दिनों के बाद रमजान त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

III. नमूने के अनुसार विरुद्ध अर्थवाले शब्द लिखिए :
जीवन X मरण

  1. दिन र रात
  2. सुख र दुःख
  3. नया X पुराना .
  4. पवित्र x अपवित्र
  5. विश्वास र अविश्वास
  6. सूर्योदय X सूर्यास्त

IV. उदाहरण के अनुसार वाक्य रचना कीजिए :
मैं पाठ पढ़ रहा हूँ।

  1. शीला नाटक कर रही हैं।
  2. रहीम गाना गा रहा है।
  3. अध्यापक हिंदी सीखाता है।
  4. बछड़ा घास छूसते हैं।
  5. पाठशाला का घंटा बज रही है।

V. उदाहरण के अनुसार अन्य लिंग रूप लिखिए :
शिक्षक – शिक्षिका

  1. अध्यापक – अध्यापिका
  2. नायक – नायिका
  3. सेवक – सेवकी
  4. संपादक – संपादिका
  5. बालक – बालिका
  6. लेखक – लेखिका

VI. ‘इया’ जुड़ने से पुल्लिंग शब्द स्त्रीलिंग शब्द के रूप में बदलते हैं ।उदाहरण के अनुसार लिखिए :
कुत्ता- कुतिया

  1. बुड्ढ़ा- बुढिया/बुढिया
  2. गुड्डा – गुड्डिया/गुडिया
  3. डिब्बा- डिब्बिया/डिबिया

VII. उदाहरण के अनुसार वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए:
उदाः जिसका होना या करना कठिन हो – दुस्साध्य

1. जिसका आदि न हो – अनादि
2. जिसका वर्णन नहीं होता हो – वर्णनातीत
3. जिसमें संदेह नहीं हो – निःसंदेह
4. जो कभी तृप्त नहीं होता हो – अतृप्त

VIII. आपके स्कूल में जो त्योहार मनाए जाते हैं और वह इस तालिका
में हो तो उसके सामने (✓) या (✗) का निशान लगाइए:
Karnataka Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 15 भारतीय त्योहार 1

IX. अक्षर जाल :

(जगत्, इंतज़ार, मानव, रवि)
ऊपर लिखे शब्दों के लिए पाठ में कुछ समानार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है। उन शब्दों को अक्षरजाल में ढूँढ़कर लिखए
Karnataka Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 15 भारतीय त्योहार 2

  1. जगत् – विश्व
  2. इंतज़ार – प्रतीक्षा
  3. मानव – मनुष्य
  4. रवि- सूर्य

X. नीचे लिखे शब्दों का अन्य वचन रूप लिखिए :

  1. एक – अनेक
  2. स्त्री – स्त्रियाँ
  3. रोटी – रोटियाँ
  4. व्यवस्था – व्यवस्थाएँ
  5. रात – रातें

XI. नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध रूप लिखिए :

  1. उत्तरयण – उत्तरायण
  2. फासल – फसल
  3. परिवर – परिवार
  4. त्यौहार – त्योहार
  5. महाबारत – महाभारत
  6. उस्तव – उत्सव

XII.सही शब्द ढूँढकर लिखिए :

  1. मकर संक्रांति प्रत्येक वर्ष ……… महीने में मनाया जाता है। (जून, जनवरी, सितंबर)
  2. बैसाखी त्योहार …………. राज्य में मनाया जाता है। (पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश)
  3. रमज़ान ………… का पवित्र त्योहार है। (हिन्दुओं, ईसाइयों, मुसलमानों)

उत्तरः

  1. जनवरी
  2. पंजाब
  3. मुसलमानों

XIII. कन्नड या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

पूरक वाचन
गद्यांश पढ़कर उत्तर लिखिए :
सावन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संदर त्योहार ‘रक्षा-बंधन’ का आगमन होता है। भारत में इस पवित्र त्योहार का विशेष महत्व है। यह वर्षा ऋतु का सूचक बनकर आता है। ‘रक्षा-बन्धन’ अर्थात् रक्षा का बन्धन। इन दो शब्दों में केवल भाई-बहन के पवित्र स्नेह का ही बन्धन नहीं बल्कि दो आत्माओं, दो हदयों और दो प्राणों की एक दूसरे के प्रति घनिष्ठता की भावना है। ‘रक्षा बन्धन’ देश के कोनेकोने में मनाया जाता है। सारी बहनें इस त्योहार की साल भर प्रतीक्षा करती रहती हैं। वे अपने हाथों से भाइयों को राखी बाँधकर मिठाई खिलाती हैं। इसी आनन्द और हँसी-खुशी के साथ यह त्योहार संपन्न होता है।

प्रश्न 1.
‘रक्षा-बंधन’ त्योहार को किस अवसर पर मनाया जाता है?
उत्तर:
‘रक्षाबंधन’ त्योहार सावन की पूर्णिमा के शुभ समाचार अवसर पर मनाया जाता है ।

प्रश्न 2.
‘रक्षा-बंधन’ त्योहार के लिए साल भर कौन प्रतीक्षा करती रहती हैं ?
उत्तर:
‘रक्षाबंधन’ त्योहार के लिए साल भर सारी बहनें प्रतीक्षा करती रहती है ।

प्रश्न 3.
‘रक्षा-बंधन’ त्योहार कैसे संपन्न होता है?
उत्तरः
सारी बहनों अपने हाथों से भाइयों को राखी बाँधकर मिठाई खिलाती है। इसी आनंद और हँसी-खुशी के साथ त्योहार संपन्न होता है।

भारतीय त्योहार Summary in Hindi

भारतीय त्योहार पाठ का सारांश:

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर दिन त्योहार मनाया जाता है। पर्व और उत्सव के लिए यह जगत्-प्रसिद्ध है। हिन्दू लोग मकर-संक्रांति, बैसाखी, दशहरा, दिवाली, युगादि, ओणम्, विशु आदि त्योहार मनाते हैं तो मुसलमान – रमज़ान, ईद और ईसाई – क्रिसमस।

मकर संक्रांति :
जनवरी महीने में पूरे भारत, विशेषतः दक्षिण भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। इसे फसल की कटाई का त्योहार भी कहा जाता हैं। सूर्य मकर-राशी में प्रवेश करता है। इस दिन मरनेवाले व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है। सांसारिक बंधन से मुक्त हो जाता है। भीष्म पितामह इसी दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उन्होंने अंतिम साँस ली।

बैसाखी :
यह त्योहार पंजाब में मनाया जाता है। यह नये साल का प्रारंभ है। खेत हरे-भरे दिखाई देते है। किसान खुशी से फसल काटते हैं। पंजाबी लोग इस अवसर पर भांगड़ा और गिद्धा नृत्य करते हैं।

विशु :
यह केरल में मनाया जाता है। अक्षत, नये वस्त्र, तांबूल पत्र, सुपारी, शीशा, फूल, सिक्का आदि पदार्थों को कांसे के बर्तन में रखते हैं। इसे ‘कनि’ कहते हैं। परिवार की सबसे बड़ी सदस्या ‘कनि’ की व्यवस्था करती है। ‘कनि’ को सबसे पहले देखनेवाले का नव वर्ष मंगलकारी होता है।

क्रिसमस :
यह त्योहार दिसंबर 25 को मनाया जाता है। इस शुभ-अवसर पर गाये जानेवाले गीतों को कैरॅल्स कहते हैं। क्रिसमस पेड़ को सजाते हैं। एक बार महारानी विक्टोरियां के पति राजकुमार एलबर्ट ने अपने महल विंडसर कॉसल में कैण्डीज़, फल और छोटे तोहफों से एक बहुत बड़े क्रिसमस ट्री को सजाया था। तब से यह परंपरा चल पड़ी।

रमज़ान :
यह मुसलमानों का पवित्र त्योहार है। मुसलमान लोग तीस दिन ‘रोजा’ रखते हैं। रोजा का अर्थ है उपवास या व्रत। मुसलमान लोग मानते हैं कि सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद खाना खाया जा सकता है। इस तरह तीस दिन करने के बाद रमज़ान त्योहार मनाते हैं। मुसलमान लोग मसजिद जाते हैं। नमाज पढ़ते है। मिठाई बाँटते है। एक-दूसरे गले मिलते हैं। यह त्योहार भाईचारे की भावना और आपसी बंधुत्व का प्रतीक है। त्योहार भारतीय संस्कृति की निशानी है।

भारतीय त्योहार Summary in English

In the whole world, India is the only country, where the festivals are celebrated all over the year. The religious festivals have a great importance for Indians. There are some festivals like Makar Sankranthi, Baisaakhi, Ugadi, Vishu, Onam, Christmas, Ramzan etc. The introduction of few festivals has been given in this lesson.

Makar Sankranthi – It is celebrated in the month of January throughout India, specially in south India. It is also known as the harvesting festival of crops. This festival is celebrated signifying happiness and prosperity. For many centuries it is believed that on this day the Uttarayanas auspicious time begins. Sun enters “Makar” zodioc. There is a belief that a person who dies on this day is free from the rebirth cycle. Bheesha Pitamaha of Mahabharata in the battlefield on Kurukshetra was injured very badly and waiting for the same day. No sooner the sun entered into Makar Zodiac, he took his last breath and died.

Baisakhi: this festival is celebrated in Punjab. The people of Punjab consider this day as a new year day. This festival is also considered as new crop festival. On the occasion, agricultural land appears green and Rabi crop is ready to harvest. Due to this village farmers are happy and enthusiastic, therefore is celebrated as a festival. On this day, they do Bhangra and giddha dance. They wear traditional dresses. They eat roti made up of fresh wheat flour, pure ghee, along with jageery. They make festival fire and dance in group.

Visbu:- In Kerala beginning of new year is celebrated as Vishu. Seeing ritual of the auspicious scene at first of this new year is considered as very important. Akshath, new clothes, betle leaves. areca nuts, mirror flowers, coins etc are considered as symbols of prosperity and they are kept in bronze utensil which is known as kani. The eldest lady of family arranges all this. The people of kerala have belief that whoever looks at this for first then their year will be auspicious.

Christmas:- Christmas is celebrated all over world by christian community Christians participate mass worship in church. The songs sing on these occasions are known as christmas carols. Even in cold winter, christmas tree is well decorated. Once husband of Queen Victoria, Prince Albert decorated a large Christmas tree with candles (Windsor castle), Fruits, and small gifts. Since then this tradition is going on.

Ramzan:- Ramzan is a sacred festival of Muslims. Muslims fast for 30 days named Roja. Roja means to eat before and after sunset Muslims donot eat during day time. In this way fasting for 30 Jays Ramzan is celebrated with great honour. All Muslims go to the mosque for prayer and distribute sweets and embrace with each other. This festival signifies brotherhood and fraternity

These all festivals are celebrated in India with great ecstasy and happiness. All these festivals can be called our cultural heritage.

भारतीय त्योहार Summary in Kannada

भारतीय त्योहार Summary in Kannada 1
भारतीय त्योहार Summary in Kannada 2
भारतीय त्योहार Summary in Kannada 3
भारतीय त्योहार Summary in Kannada 4
भारतीय त्योहार Summary in Kannada 5

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *